logo

24 साल की उम्र में ही बन गई 21 बच्चों की मां, सेरोगेसी के लिए खर्च की इतनी रकम

14172news.jpg

द फॉलोअप टीम, रूस: 

बच्चे दो ही अच्छे होते हैं ये कहने वाले लोगों को अगर यह पता चले कि रूस की एक औरत 24 बच्चों की मां हैं तब इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्कील तो होगा पर यह सच है। महिला रूस की रहने वाली और यह इन सब बातों पर यकीन नहीं करती इसलिए महज 24 साल की उम्र में ही वह 21 बच्चों की मां बन गई हैं।

21 बच्चों के लिए घर पर है 16 नैनी 
आपको जानकर हैरानी होगी कि 21 बच्चों को संभालने के लिए रूस की यह महिला ने अपने घर में 16 नैनी को रखा है। इसके लिए उनके पति को पर महीने-भारी भरकम रकम कर्च करनी पड़ती है। डेली मेल की खबर के अनुसार, क्रिस्टीना ओजटर्क जॅार्रजिया के करोड़पति शख्स गैलीप की पत्नी हैं।

इतनी रकम खर्च कर बने हैं माता-पिता
ओजटर्क दंपति पिछले साल मार्च और इस साल मार्च और इस साल जुलाई के बीच सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने है और इसके लिए उन्होंने 142,000 पाउंड यानी की 1,46,78,156  रूपए खर्च किए है। दोनो का कहना है कि पैसों से उन्हें वह खुशी मिली जो हमेशा उनके साथ रहेगी।