logo

जिला प्रशासन ने सुलझाया सुनयना और छमछम किन्नर ग्रुप के बीच का विवाद, तय किया आउटलाइन

 जिला प्रशासन ने सुलझाया सुनयना और छमछम किन्नर ग्रुप के बीच का विवाद, तय किया आउटलाइन
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
किन्नरों के बीच हुई मारपीट और विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने सर्किट हाउस में एक बैठक की। सुनयना किन्नर गुट और छमछम किन्नर गुट के बीच अक्सर काम को लेकर विवाद होता रहता है। जिला प्रशासन ने इनके बीच समझौते के बाद आउटलाइन तय कर दिया। अब ये प्रशासन की ओर से तय किये गए सीमाक्षेत्र में ही अपना काम करेंगे। यदि दोनों गुट में से किसी भी गुट पर अवमानना का आरोप लगा तो उस इलाके के थाना प्रभारी कार्रवाई करेंगे।  

झड़प के दौरान ह्त्या 
छमछम किन्नर और सुनयना किन्नर गुट के बीच अक्सर झड़प होती रहती है।  हत्या की वारदात भी हो चुकी है। इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान किया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद किन्नर समाज की आपसी रंजिश खत्म होती है या नहीं या भविष्य में भी ये लोग संघर्ष करते रहेंगे। ये देखने वाली बात होगी।