logo

रांची : युवती को जबरदस्ती रिंग रोड की तरफ ले जा रहा था ऑटो चालक, विरोध करने पर चलती ऑटो से दिया धक्का 

रांची : युवती को जबरदस्ती रिंग रोड की तरफ ले जा रहा था ऑटो चालक, विरोध करने पर चलती ऑटो से दिया धक्का 

द फॉलोअप टीम, रांची : 
रांची से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। नगड़ी थाना क्षेत्र के नायसराय इलाके में एक ऑटो चालक ने युवती को चलती ऑटो से धक्का दे दिया। युवती को ऑटो चालक जबरदस्ती रिंग रोड की तरफ ले जा रहा था। जब युवती ने विरोध किया तो ऑटो चालक ने उसे धक्का दिया और फिर वहां से फरार हो गया। चलती गाड़ी से गिरने की वजह से युवती को काफी चोट आयी है। मौके पर PCR पहुंची है। उन्होंने युवती को अस्पताल पहुंचा दिया है। 

जगन्नाथपुर की है युवती, घर जाने के लिए ली थी ऑटो 
जानकारी मिली है कि युवती जगन्नाथपुर की रहने वाली है। अपने घर जाने के लिए उसने ऑटो लिया था। लेकिन जगन्नाथपुर की तरफ जाने के बजाय ऑटो रिंग रोड की तरफ जाने लगी।व युवती ने विरोध किया, लेकिन फिर भी ऑटो वाला नहीं माना। फिर युवती ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद ऑटो वाले ने चलती गाड़ी से ही युवती को धकेल दिया।