द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
आरआईटी थाना क्षेत्र में काशीडीह तालाब के पास शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। शव के पास ही एक 7 साल की बच्ची भी घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह बच्ची मृतक महिला की बेटी है। मृतिका की पहचान 33 वर्षीय जूली टुडू के रूप में हुई है। वह मुसाबनी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। जुली अपनी बेटी के साथ काशीडीह में किराए के मकान में रहती थी। वह कुछ दिनों पहले ही इस क्षेत्र में मजदूरी करने आई थी। इस इलाके में वह नयी थी इसलिए ज्यादा लोग उसे पहचान नही रहे है।
बेटी की हालत गंभीर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों मां बेटी को चाकू से मारा गया है। बेटी की हालत काफी गंभीर है। उसका इलाज एमजीएम हॉस्पिटल जमशेदपुर में जारी है। जूली का पति मंगल मार्डी बाहर रहता है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आगे जी छानबीन में लग गयी।