logo

कल रांची आ रहे हैं जैन धर्म के 72 दीक्षार्थी, डॉ. रामेश्वर उरांव के सरकारी आवास में होगा स्वागत

13445news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

जैन धर्म के 72 दीक्षार्थियों का प्रतिनिधिमंडल 3 अक्टूबर को झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थली पारसनाथ पहाड़ी स्थित सम्मेद शिखरजी का दर्शन कर पदयात्रा करते हुए रांची पहुंचेगा। राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव रांची के दीपाटोली स्थित अपने सरकारी आवास में उनका स्वागत करेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की गई
शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की गई। मौके पर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता, सुषमा हेम्ब्रम, राखी कौर के अलावा जैन समुदाय के सुरेश जैन बोथरा,धर्मचन्द भंशाली, विनायक मेहता, संपत लाल रामपुरिया और राजू रामपुरिया मौजूद थे। कायर्क्रम स्थल पर बैनर, फ्लैक्स, तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं। दीक्षार्थियों को सम्मानित करने के लिए डा.रामेश्वर उरांव स्वंय दिशा निर्देश दे रहे हैं।

 

इसे भी पढ़िये: 

पति नागा चैतन्य से अलग हुईं फैमिली मैन-2 की एक्ट्रेस सामंथा, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारी

FESTIVE OFFER: AMAZON और FLIPKART पर शॉपिंग के लिए हो जाएं तैयार, यहां से सस्ता कहीं नहीं मिलेगा

 

 कोविड-19 गाइडलाइन के तहत होगा कार्यक्रम 
आलोक कुमार दूबे,लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि जैन संप्रदाय की दीक्षा महोत्सव के दौरान परंपरागत रूप से एकीकृत बिहार में भी जैन दीक्षार्थियों का स्वागत मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व भर के जैन समाज का तीर्थ स्थल झारखंड की पावन भूमि है और झारखंड के लिए गौरव का विषय है। समारोह को लेकर पंडाल बना लिया गया है। कोविड-19 गाइडलाइन के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर दीक्षार्थियों के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित किये जाऐंगे। 

29 नवंबर को सूरत में होगा महाउत्सव
बता दें कि झारखंड के पारसनाथ पहाड़ी में अवस्थित सम्मेद शिखरजी जैन धर्मावलंबियों का सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल है और देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु हर साल यहां आते हैं। आगामी 29 नवंबर को जैन धर्मावलंबियों की दीक्षा का महाउत्सव सूरत में होने जा रहा है और इस क्रम में झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थली पारसनाथ पहाड़ी में अवस्थित सम्मेद शिखरजी में भी 72 से अधिक दीक्षार्थी दर्शन के लिए रांची होते हुए जा रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।