A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined array key 1

Filename: helpers/common_helper.php

Line Number: 339

Backtrace:

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/helpers/common_helper.php
Line: 339
Function: _error_handler

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/helpers/common_helper.php
Line: 313
Function: getEmbededUrl

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/views/templates/meta.php
Line: 54
Function: renderNewsArticleSchema

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/views/templates/head.php
Line: 23
Function: view

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/core/MY_Controller.php
Line: 17
Function: view

File: /home2/thefo3qd/public_html/application/controllers/Article.php
Line: 47
Function: layout

File: /home2/thefo3qd/public_html/index.php
Line: 315
Function: require_once

logo

कोरोना से जुड़ी पाबंदियों के खिलाफ सड़क पर उतरने लगे लोग, जानिए कहां हो गया पथराव

द फॉलोअप टीम, सासाराम: 
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सहित कई राज्य सरकार ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। तमाम तरह की पाबंदियां लगाई जा रही है। किसी-किसी शहर में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया है। कहीं नाईट कर्फ्यू तो कहीं धारा 144 का एलान किया गया है। बीते एक साल में पाबंदियों की गाज सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थानों पर गिरी है चाहे वो स्कूल हो, कॉलेज हो या फिर कोचिंग संस्थान। 



ये भी पढ़ें.....

पाबंदियों के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता
अब ऐसा लगता है कि लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। इसकी एक बानगी सासाराम में दिखी। साराराम में कोविड प्रोटोकॉल के तहत कोचिंग संस्थानों को बंद करवाया जा रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार की सुबह सासाराम पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम कोचिंग संस्थानों को बंद कराने के लिये पहुंची थी, तभी छात्र उग्र हो गये। छात्रों का कहना है कि जब कोरोना के बीच चुनावी रैली हो सकती है। सरकारी कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते हैं तो फिर कोचिंग या स्कूल को क्यों बंद रखा गया है। नाराजगी की एक वजह ये भी है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा है। इसी महीने सीजीएल की भी परीक्षा है। स्कूल बीते 1 साल से बंद हैं। अब कोचिंग संस्थानों को भी बंद कर दिया गया तो पढ़ाई का नुकसान होगा। 

सासाराम में पथराव, हंगामा और आगजनी हुई
बिहार के सासाराम में उपद्रव, पथराव और आगजनी की खबर सामने आई है। यहां सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़ ने रोड पर पथराव किया। आसपास के दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने आगजनी भी की। सड़क पर टायर जलाने के अलावा वहां खड़े कई वाहनों में भी आग लगा दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि कोचिंग संस्थान बंद होने से छात्र नाराज थे। 

पुलिस और स्थानीय प्रशासन के मार्च में पथराव
जानकारी के मुताबिक सासाराम पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत एक अभियान चलाया जा रहा था। कोरोना के बढ़ते मामलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये सासाराम पुलिस के जवान, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारी मार्च कर रहे थे। इस बीच छात्रों सहित स्थानीय लोगों की भीड़ ने पथराव किया। वाहनों में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना का अंजाम दिया। हालांकि, लोगों का कहना है कि प्रशासन की टीम कोचिंग संस्थानों को बंद कराने पहुंची थी जहां उसे छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। 

पथराव और आगजनी के दोषियों पर होगी कार्रवाई
रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मार्च किया जा रहा था तभी कुछ शरारती तत्वों के उकसाए जाने पर छात्रों और स्थानीय लोगों ने उत्पात मचाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़ में अधिकांश संख्या छात्रों की थी। इन्होंने पथराव भी किया। उन्होंने बताया कि स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई जारी है। भीड़ को उकसाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा। 



बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता
बता दें कि बिहार में भी कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में राज्य में 618 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस बीच 1 मरीज की मौत हो गयी है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक राज्य में 2 लाख 68 हजार 277 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 83 हजार 233 लोग ठीक हो गए। राज्य में 3 हजार 580 एक्टिव मरीज हैं। बिहार में अब तक 33 लाख 74 हजार 210 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।