logo

पूर्वी इंडोनेशिया में भारी बारिश से हुआ भूस्खलन, 55 की मौत और 40 लोग लापता

7160news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क:
पूर्वी इंडोनेशिया (Eastern indonesia) में मूसलाधार वर्षा से भूस्खलन (Landslide) हो गया। हादसे में करीब 55 लोगों की मौत हो गई। आपदा में हजारों लोग प्रभावित हुये हैं। आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि बारिश के कारण 40 से अधिक लोग लापता हैं। 

मारे गए लोगों का शव बरामद
आपदा एजेंसी (Disaster agency) प्रमुख लेनी ओला (Lenny Ola) ने बताया कि ईस्ट नूसा टेंगारा प्रांत (East Nusa Tenggara Province) के एडोनारा द्वीप (Adonara Island) में आधी रात के बाद लामेनेले गांव (LaManelle Village)  में हजारों घरों पर आस-पास की पहाड़ियों से कीचड़ गिर गया जिसमे 38 लोगों के मारे जाने की सूचना थी। आपदा में मारे गए सभी लोगों का शव राहत और बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने बरामद किया। 



ये भी पढ़ें.....



बाढ़ से अब तक 17 लोगों की मौत
राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (National Disaster Reduction Agency) के अनुसार  बाढ़ के कारण 17 अन्य लोगों की मौत हो गई और कम से कम 42 लोग लापता हैं। एजेंसी प्रवक्ता रादित्या जती( Radati Jati) ने बताया कि बिजली नहीं होने और सड़कों पर कीचड़ एवं मलबा होने से राहत कार्य बाधित हुआ। रविवार रात तक सैकड़ों लोग राहत कार्य में जुटे रहे। बाढ़ और भूस्खलन से छह गांव प्रभावित हुए हैं।