logo

घर में बच्ची को अकेला पाकर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

7228news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म घटना सामने आयी है। इसे लेकर पड़ित परिवार ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। दरअसल जब इस घटना को अंजाम दिया गया तब बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर में खेल रही थी। उसकी मां खेतों में काम करने चली जाती है। घटना के दिन भी वह फसल काटने गयी थी। घर को सुनसान देखकर गांव के ही एक युवक घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी हुआ गिरफ्तार  
जब बच्ची की माँ घर पहुंची तो बच्ची रो रही थी। जब मां ने उससे रोने की वजह पूछा तो उसने घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद हुसैनाबाद महिला थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पोक्सो एक्ट(Pocso Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।  पुलिस आगे की कार्रवाई में भी जुट गई है।