logo

सड़क हादसे में महिला को मालवाहक ने कुचला, मौके पर मौत

6274news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
टुंडी पथ के पास सड़क हादसे में एक महिला को मालवाहक ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। महिला का पति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक महिला का नाम दीपिका टुडू है। दीपिका ताराटांड़ थाना इलाके के पलकिया की रहने वाली थी। वाहन को ताराटांड़ थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है। जांच जारी है। 

लोगों ने किया सड़क जाम 
घायल दिलीप मुर्मू पत्नी दीपिका टुडू के साथ बाइक से अपने घर पलकिया जा रहा था। चतरो के पास दीपिका बाइक से नीचे गिर गयी। तभी पीछे से आ रहे मालवाहक ने दीपिका को कुचल दिया। इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 

मौके पर थाना प्रभारी विनय कुमार राम पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया। लोगों का कहना है कि मालवाहक ने पीछे से पहले बाइक को धक्का मारा था इसी वजह से दीपिका नीचे गिर गयी और बाद में महिला को कुचलते हुए वाहन फरार हो गया।