logo

खदान धंसने से दंपत्ति की मौत, घंटों दबा रहा पति-पत्नी का शव

5475news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो:
पश्चिमी बोकारो के लईयो इलाके में नंबर 9 के पास खदान धंसने से दंपत्ति की मौत हो गई। घटना सीसीएल (CCL) झारखंड उत्खनन परियोजना के बंद खदान का चाल धंसने से हुई। जानकारी के मुताबिक दंपत्ति अवैध रूप से खदान में 500 मीटर नीचे कोयला निकाल रहे थे। घटना रविवार रात की है। सोमवार सुबह दोनों का शव बाहर निकाला गया। 

काफी देर तक दबा रहा दंपत्ति का शव
घटना में मरने वालों की पहचान 36 वर्षीय अनिल रविदास और उसकी पत्नी अंजलि के रूप में की गई है। दंपत्ति के 3 छोटे बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के मुतिबक उन्हें घटना की जानकारी रविवार रात 9 बजे ही मिल गई थी। परिजनों का कहना है कि वे शाम को कोयला लेने गये थे लेकिन, काफी रात हो जाने के बाद भी वापस नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। 
खोजबीन के दौरान ही पता चला कि खदान धंस गया है। जानकारी के मुताबिक दंपत्ति ओपन कास्ट खदान में लगभग 200 मीटर नीचे दब गए जिसकी वजह से उनका दम घूट गया और उनकी मौत हो गई। 

कई बार पुलिस को जानकारी नहीं होती
स्थानीय लोगों की मानें तो यहां अवैध रूप से कोयला ढुलाई का काम किया जाता है। यहां पैसों के लालच में गरीब तबके के लोग खतरनाक परिस्थितियों में कोयला निकालते हैं। लोगों का आरोप है कि इसके पीछे कोल माफिया का हाथ होता है। ये काम गैरकानूनी है इसलिए कई बार यहां घटना का पता ही नहीं चलता क्योंकि लोग चुपचाप शव लेकर चले जाते हैं।