logo

राजधानी का मौसम खेल रहा लुका-छुपी, बारिश के बाद 4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम पारा, कल से खिलेगी तेज धूप की संभावना

5398news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी रांची में शनिवार की सुबह से ही मौसम की लुका-छुपी जारी है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि रांची में शनिवार को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैंं। वहीं, रविवार के बाद ही मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके साथ ही बता दें कि शुक्रवार शाम को रांची में दो घंटे में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। हालाँकि, बारिश के बाद भी रांची के न्यूनतम तामपमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि रांची का अधिकतम पारा 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम पारा 16.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 21 फरवरी से आसमान साफ हाे जाएगा। ऐसी स्थिति 25 फरवरी तक रहने की संभावना है। इस दाैरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम 15 से 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  

ये भी पढ़ें......

राज्य का न्यूनतम पारा 13-14 डिग्री रहा 
मौसम विभाग की मानें तो रांची, बोकारो समेत  रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खुंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा औऱ पलामू का औसत न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं गोड्डा, साहेबगंज और पाकूर का औसत न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही बाकि जिलों में औसत न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया।