logo

बंद मकान से आ रही थी दुर्गंध, अंदर फंदे से लटकता मिला महिला का शव

5210news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजधानी रांची के खेलगांव इलाके के एक मकानसे महिला का शव फंदे से झूलता मिला है। शव महिला के मकान से ही बरामद हुआ है। उसकी उम्र तकरीबन 30 साल है। शुरुआती छानबीन में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस ने ये भी बताया कि 12 फरवरी  को महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 

पति से विवाद के बाद उठाया कदम! 
जानकारी के मुताबिक महिला के पति का नाम सिद्धार्थ तिवारी है। सिद्धार्थ रांची में ही किसी निजी बीमा कंपनी में काम करता है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि मृतक महिला का 12 फरवरी को अपने पति के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसका पति शाम सात बजे घर छोड़कर चला गया। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं है। उसका फोन भी बंद है। पुलिस जब महिला के घर पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

ये भी पढ़ें.......

मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मामले की सूचना महिला के मकान मालिक ने दी। दरअसल, मकान मालिक ने कई बार घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पास जाने पर बदबू भी महसूस हो रही थी। इसलिए मकान मालिक ने पीसीआर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो महिला की लाश मिली।