logo

52 साल की महिला के साथ गैंगरेप, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर महिलाएं पहुंची थाना

5393news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला :
राज्य में रेप की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक ऐसी ही दैन्य घटना गुमला से आई है, जहां 52 साल की एक महिला के साथ गैंगरेप सामुहिक दुष्कर्म किया गया। जानकारी के अनुसार महिला अपनी मां की सेवा करने विशुनपुर के होलंग गांव आई थी, फिर वह अपने घर पिरका बरटोली लौट रही थी। इसी दौरान होलंग विद्यालय के पास पहले से ही घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने विशुनपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह किसी को नहीं जानती है। इसके साथ ही उसने यह भी बताया की लाखों मिन्नतें करने के बाद भी युवकों ने उसकी एक न सुनी और घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं विशुनपुर थाना पहुंच गई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहीं है। 

पुलिस जाँच में जुटी, जल्द पकजड़े जाएंगे अपराधी 
जानकारी के मुताबिक विशुपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही महिला को स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद किया गया है। इस बात से यह आशंका जताई जा रही है की ये मोबाइल अप्राधिओं में से किसी का होगा। फिलहाल, पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई है और कह रही है कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।