logo

संगठन की मजबूती के साथ किसान एकजुटता के लिए कांग्रेस अध्यंक्ष रामेश्वर उरांव का दौरा

संगठन की मजबूती के साथ किसान एकजुटता के लिए कांग्रेस अध्यंक्ष रामेश्वर उरांव का दौरा
द फॉलोअप टीम, रांची:
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जान फूंकने, संगठन को मजबूत करने और किसान-मजदूरों की एकजुटता के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज्य के वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव 15 फरवरी को लातेहार और 16 फरवरी को हजारीबाग दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी के कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

13 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में पदयात्रा 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ देशव्यापी किसान आंदोलन चलाया जा रहा है। 10 फरवरी को सभी प्रखंड मुख्यालयों में अधिवेशन और 13 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में पदयात्रा के बाद आगामी हजारीबाग में राज्य स्तरीय किसान रैली सह ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के आयोजन की जिम्मेवारी कृषि मंत्री बादल को सौंपी गई है। 

15 फरवरी को लातेहार जिला में सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राज्य के संगठन सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने बताया कि 15 फरवरी को लातेहार जिला में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग की जा रही है। जिसमें रामेश्वर उरांव के अलावा राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी उपस्थित रहेंगे। 

ये भी पढ़ें......

16 फरवरी को हजारीबाग में कार्यक्रम
इसी क्रम में 16 फरवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव भी हजारीबाग जाएंगे और पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दूसरी तरफ कृषि मंत्री बादल लगातार हजारीबाग रामगढ़ कोडरमा और चाचा समेत अन्य जिलों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और रैली को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।