logo

चतरा: ट्यूशन जा रही दो लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट मालमे में पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

5122news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा :
चतरा में ट्यूशन पढ़ने जा रही दो लड़कियों  के साथ छेड़खानी और मारपीट मामले के मुख्य आरोपी उत्तम यादव और उनके अन्य पांच साथियों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छेड़खानी और मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा था जिस पर संज्ञान लेते हुए पांचों आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरुवार को हुई थी छेड़खानी की घटना
मामला गुरुवार का है, जब दो युवकों ने लड़कियों से छेड़खानी की। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब लड़कियों ने छेड़खानी का विरोध किया तो युवकों ने उन पर पैर से वार किया। जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपी उत्तम यादव के तार आपराधिक संगठन टाइगर ग्रुप से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने उत्तम यादव के पास से एक कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। इस मामले में शनिवार को पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती है।

सदर थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
गुरुवार की दोपहर चतरा के सुरही मोहल्ले के रहने वाली दो छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए लीपदा झुमड़ा मोहल्ला के स्थित कोचिंग सेंटर जा रही थी। तभी पांच मनचलों ने ना सिर्फ छेड़छाड़ किया, बल्कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्राओं के साथ मारपीट भी की। छात्राओं ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए मामले में सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया। सदर थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल उत्तम यादव, अमित कुमार यादव, गौतम कुमार सिंह, पिंटू यादव एवं रितेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें......

घर से निकलने में डर रहीं लड़कियां 
छात्रों के साथ मारपीट और छेड़खानी के वायरल वीडियो को देखते हुए पूरे इलाके में डर का माहौल है। वीडियो के वायरल होते ही लोग इन मनचलों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। कुछ अभिभावक अपनी बेटियों को कॉलेज,ट्यूशन पढ़ने भेजने से भी कतरा रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि जब तक ऐसे लोगों को कड़ी सजा नहीं मिलेगी, ऐसे मनचलों का हौसला बढ़ता रहेगा।