logo

चुटिया में 50 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या! पारिवारिक विवाद में दी जान

5838news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कृष्णापुरी रोड नंबर-1 में रहने वाले अशोक महतो ने आत्महत्या कर ली। घटना चुटिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है। अशोक महतो किराये के मकान में रहते थे। अशोक महतो की उम्र 50 साल बताई जा रही है। थाना प्रभारी रवि ठाकुर के मुताबिक पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। 

ये भी पढ़ें.....

खाना खा कर गए थे सोने 
परिजनों ने बताया कि अशोक महतो दिन में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए थे। बहुत देर तक वो बाहर नहीं आये तो शाम में परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। तब तक अशोक महतो ने आत्महत्या कर ली थी।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  फिलहाल ये मामला परिवारिक विवाद का लग रहा है। हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है।