logo

रफ्तार ने छीन ली परिवार की खुशियां! कार एक्सीडेंट में 4 बच्चों सहित पांच की मौत

11661news.jpg

द फॉलोअप टीम, गोरखपुर: 

गोरखपुर के पास मऊ बॉर्डर के दोहरीघाट में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 1 महिला और 4 बच्चे है। बताया जा रहा है सभी छत्तीसगढ़ से कार से लौट रहे थे। कार पुलिया से टकराकर उड़ती हुई नाले में गिर गई। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग गोरखपुर के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के रहने वाले थे।

कार में सात लोग सवार थे
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक़्त कार में 7 लोग सवार थे। घटना रविवार सुबह की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कार नाले में चली गई। नाले में बाढ़ का पानी भरा हुआ था जिसमें पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। 

घायल ने दी घटना की सूचना 
बताया जा रहा है कि सभी लोग कार से छत्तीसगढ़ से गांव आ रहे थे। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही चीख पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल महेश मोदनवाल ने ही परिवार को एक्सीडेंट की सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। मरने वालों में घायल महेश की पत्नी ममता और उनके दो बच्चे तानी और मयंक शामिल है। 4 साल के माही और 8 वर्षीय दिव्यांश की भी मौत हुई है। 

हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल
पतरू मोदनवाल और दीपिका गम्भीर रूप से घायल हैं। घायल महेश मोदनवाल ने बताया कि परिवार वाले खुशी-खुशी लौट रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित हो गई। कुछ समझ में नहीं आया। देखते ही देखते पूरा परिवार चल बसा। पता नहीं किस मनहूस घड़ी में घर के निकला था।