logo

झामुमो का 42वां स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका

4717news.jpg
द फॉलोअप टीम, दुमका 
झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना 42वां स्थापना दिवस मना रहा है। समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंच गए हैं। स्थापना दिवस समारोह11 बजे से शुरू हुआ है, यह 3 बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री सोरेन ने गांधी मैदान पहुंचकर स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए कई निर्देश भी दिए। 

इस बार नहीं निकलेगी रैली
हर बार यह समारोह रात को मनाया जाता था, लेकिन पहली बार इसे दिन में मनाया जा रहा है। इस बार स्थापना दिवस को बहुत वृहद् रूप से नहीं मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए सबको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मंगलवार को 42 साल के कालखंड में पहली बार दिन के 11 बजे से तीन बजे तक स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस बार रैली नहीं निकलेगी। शारीरिक दूरी का भी खास पालन करने की हिदायत कार्यकर्ताओं को दी गई है। 

ये भी पढ़ें....

कल पहुंचे थे दुमका मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल 
कल गांधी मैदान का जायजा लेकर मुख्यमंत्री दुमका मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं को देखा और कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद उपायुक्त राजेश्वरी बी, सिविल सर्जन एके झा एवं अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों से कहा कि व्याप्त कमियों को शीघ्र दूर किया जाए। कोरोना काल में मनाया जा रहा झामुमो का स्थापना दिवस काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा अभी सत्ता में है।