logo

दशम फॉल के जंगली क्षेत्र में पुलिस ने एक एकड़ 70 डिसमिल में लगे पोस्ते को किया ध्वस्त

4643news.jpg
द फॉलोअप टीम,रांची 
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुसीरहातू गांव के जंगली क्षेत्र में कार्रवाई की। दशम फॉल थाना पुलिस ने 1 एकड़ 70 डिसमिल में लगे पोस्ता के फसल को नष्ट कर दिया। इस बारे में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने जानकारी दी और बताया कि पुलिस लगातार पोस्ता की खेती पर नजर बनाये  है। जो लोग पोस्ता की खेती कर रहे हैं, पुलिस उसकी भी खोज लगातार कर रही है। इस अभियान के दौरान ही एसपी नौशाद आलम को दशम फॉल थाना क्षेत्र के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद जैप-2 कंपनी के जवानों ने पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें.....

अन्य इलाकों में भी हो रही है पोस्ते की खेती 
ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस लागतार अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर रही है। रांची के कुछ ग्रामीण इलाकों जैसे की दशम  फॉल थाना क्षेत्र, तमाड़ थाना क्षेत्र, नामकुम थाना क्षेत्र और बुंडू थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती होती है। लेकिन इसके बाद भी ग्रामीणों द्वारा अवैध तरीके से चोरी छुपे अफीम की खेती की जाती है।