logo

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे 44 टीचर्स, 5 से 17 सितंबर तक मनेगा शिक्षक पर्व

12395news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

भारत में प्रतिवर्ष पांच सितंबर को बतौर शिक्षक दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी तिथि को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और पेशे से शिक्षक रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है। इस साल शिक्षक दिवस के मौके पर केंद्र सरकार कई कार्यक्रमों का आयोजन करनी जा रही है। इनमें से प्रमुख है शिक्षक पर्व का मनाया जाना। 

देश में मनाया जाएगा शिक्षक पर्व
केंद्रीय स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अतिरिक्त सचिव संतोष कुमार सारंगी ने जानकारी दी है कि पांच सितंबर यानी शिक्षक दिवस से लेकर 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाया जाएगा। इस दरम्यान शिक्षकों के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की जायेगी। ये पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले शिक्षकों को दी जायेगी। 

44 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव संतोष कुमार सारंगी ने बताया कि इस साल 44 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दिन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। मिली जानकारी के मुताबिक इन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अलग प्रयोग करने और उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया जायेगा। गौरतलब है कि कोरोना काल में जब लंबे समय तक शिक्षण संस्थान बंद रहे तो शिक्षकों की चुनौती बढ़ गई थी। 

शिक्षकों को लगाया जा चुका है वैक्सीन
संतोष कुमार सारंगी ने बताया कि अधिकांश राज्यों में 80 फीसदी शिक्षण और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से अधिकांश को दोनों टीका लगाया जा चुका है। स्कूलों को खोलने का फैसला लिया जा सकता है। बिहार में तमाम शैक्षणिक संस्थान बंद खोले गए हैं। झारखंड में 9वीं और 12वीं क्लास तक की कक्षाएं खोल दी गई हैं। दिल्ली में भी 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के स्कूल खोले गए है। केरल भी विचार कर रहा है।