logo

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे रांची, कहा कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान ऐतिहासिक

4115news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची: 
केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, और इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज रांची पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान शनिवार को हुए टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज देश के लिए बेहद ही बड़ा दिन है। आज से वैक्सीनशन का कार्य शुरू हो जाएगा। सर्वप्रथम कोरोना वारियर को  वैक्सीनेशन किया जाएगा। वहीं उन्होंने बीते दिन कांग्रेस के महंगाई पर प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश कांग्रेस के इन मुद्दों को लेकर पहले ही रिजेक्ट कर चुका है।




ये भी पढ़ें......

सीएम और राज्यपाल से की मुलाकात 
धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। अभी यह पता नहीं चल सका है कि दोनों के बीच झारखंड सरकार के आरबीआई खाते से काटी गई राशि के बारे में कुछ बात हुई है या नहीं। धर्मेंद्र प्रधान ने राजभवन जाकर राज्युपाल द्रोपदी मुर्मू से भी भेंट की।