logo

बारात से लौट रही कार दुर्घटना में 4 की मौत, 1 घायल

3168news.jpg
द फॉलोअप टीम :
रांची-टाटा हाईवे पर नामकुम के जामचुआ के पास सुबह सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घायलों को नामकुम पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो को रिम्स और एक को मेडिका भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक इनमें भी एक की स्थिति बहुत ही गंभीर है। 

टियागो कार ने खोया अपना संतुलन  
स्थानीय लोगों के अनुसार गैस सिलिंडर से भरी ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। गुरुवार सुबह रांची से जमशेदपुर की ओर जा रही टियागो कार ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और सीधा ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया गया।  

नहीं हो सकी है पहचान   
नामकुम थानेदार ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। कार के नंबर JH 05Ck-8474 से यह पता चलता है कि ये जमशेदपुर के रहने वाले हैं। कार पर शादी का स्टीकर भी लगा हुआ है।