logo

कैट-2020 का रिजल्ट घाेषित, जमशेदपुर के आदित्य 99.97 परसेंटाइल के साथ बने स्टेट टॉपर

3764news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदाैर ने शनिवार काे कैट-2020 का रिजल्ट घाेषित कर दिया। इस परीक्षा में जमशेदपुर के आदित्य कुमार सिन्हा काे 99.97 और रांची के अंकित राज काे 99.96 परसेंटाइल मिला। वहीं एनआईटी जमशेदपुर के पूर्व छात्र पी. साई सिद्धार्थ को 99.82 परसेंटाइल व टाटा मोटर्स की सीनियर मैनेजर नैंसी जैन रही। नैंसी को 99.72 परसेंटाइल मिला है। 

ऑनलाइन हुई थी परीक्षा
इस बार रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बाेकाराे और हजारीबाग में कैट की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। इसमें झारखंड के करीब पांच हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। रांची में टीसीएस तुपुदाना, टीसीएस टाटीसिल्वे और ऑक्सफाेर्ड पब्लिक स्कूल में परीक्षा ली गई थी। 

ये भी पढ़ें........

इंटरव्यू के बाद होगा फाइनल सलेक्शन
रिजल्ट जारी हाेने के बाद अब अलग-अलग आईआईएम की ओर से स्टूडेंट्स काे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें जीडी और लिखित परीक्षा के बाद फाइनल सेलेक्शन हाेगा। फिर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हाेगी। काेविड-19 काे देखते हुए इस बार परीक्षा दाे स्लाॅट की बजाय तीन स्लाॅट में ली गई थी। तीन घंटे के पेपर काे बदलकर दाे घंटे का कर दिया गया गया। इससे एक सेक्शन 40 मिनट का हाे गया था। यह परीक्षा ऑनलाइन ली गई थी, जिसकी आंसर की 31 दिसंबर काे जारी हुई थी।

शहर के टॉप-5 विद्यार्थी
छात्र का नाम परसेंटाइल
आदित्य कुमार सिन्हा 99.97
पी साई सिद्धार्थ 99.82
नैंसी जैन 99.72
शुभम चटर्जी 99.54
अनिमेष तिवारी 99.48