logo

आदिवासी हितों की बात करने वाले जयपाल सिंह मुंडा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन

3761news.jpg
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी, झारखण्ड की माटी के वीर सपूत मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी ने सदैव आदिवासी हितों की बात की।संविधान सभा में भी उन्होंने कहा था कि "आदिवासियों को अवसरों की समानता मिलनी चाहिए"। संविधान सभा में आदिवासी हितों की आवाज़ उठाने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, झारखण्ड की माटी के वीर सपूत मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती पर शत-शत नमन।



मुख्यमंत्री के निर्देश पर जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा की हुई मरम्मती
पिछले दिनों ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह जानकारी मिली की जयपाल सिंह स्टेडियम में जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची डीसी को तत्काल प्रतिमा को ठीक करने का निर्देश दिया। कल ही रांची डीसी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्विटर पर ही यह सूचना दिया कि प्रतिमा को बिल्कुल ठीक करके फिर से स्थापित कर दिया गया है।