logo

ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द दिखने वाली है काजोल, 15 जनवरी को रिलीज होगी उनकी फिल्म

3752news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क 
अपने खूबसूरत स्माइल और बुलंद अंदाज के लिए जानी जाने वाली काजोल अब डिजिटल प्लेटफार्म पर जल्द नज़र आने वालीं है।  उन्होंने खुद इस बात कि जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द ही उनकी मूवी त्रिभंगा डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने वाली है। काजोल ने त्रिभंगा का टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वो काफी अलग लुक में नज़र आ रहीं है।  इसका टीज़र काफी इंट्रेस्टिंग और आकर्षक लग रहा है। 

15 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म 
रिलीज डेट की जानकारी देते हुए काजोल ने बताया की यह फिल्म 15  जनवरी को रिलीज़ होगी।  आपको बता दे की काजोल पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है। 

ये भी पढ़ें.......

क्या है त्रिभंगा फिल्म 
यह फिल्म चुँकि महिला प्रधान फिल्म है इसलिए इसमें काजोल बेहद ही अलग और पावरफुल नज़र आ रही है। फिल्म का निर्देशन रेणुका शहाणे कर रहीं है और अजय देवगन के प्रोडक्शन से इस फिल्म का निर्माण हो रहा हैं। इस फिल्म में तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी नजर आयेंगी। काजोल के फैंस इस फिल्म के टीज़र को न्यू ईयर गिफ्ट के तौर पर ले रहे हैं।  2018 में इस फिल्म कि घोषणा रेणुका ने कर दी थी। शूटिंग 2019 में शुरू हुई। अब देखना यह है की इस फिल्म को ओटीटी प्लॅटफॉम पर दर्शक कितना प्यार देते है।