logo

अंतरराज्जीय अपराधी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा, दो 8 एमएम की गोली बरामद

अंतरराज्जीय अपराधी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा, दो 8 एमएम की गोली बरामद
द फॉलोअप टीम, बोकारो:
यूपी का शूटर रंजीत यादव उसके उसके तीन साथियों को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र से  गिरफ्तारी हुई है। ललपनिया स्थित एक क्वार्टर से इन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं सरगना कुतुबउद्दीन समेत चार अपराधी फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर ठिकानों में छापेमारी की जारी है।

हथियार भी बरामद
बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने पीसी कर बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया और ये सफलता हाथ लगी। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, दो 8 एमएम की गोली और तीन मोबाइल को जब्त किया है।

ये भी पढ़ें..... 

मास्टरमाइंड कुतुबुद्दीन फरार
पेशेवर अपराधी और मास्टरमाइंड कुतुबुद्दीन इस कार्रवाई के दौरान फरार हो गया, जो हाल में ही जेल से बाहर आया था। यूपी के शूटर रंजीत यादव ने बताया कि कुतुबुद्दीन ने हजारीबाग और बोकारो जिले के कई स्थानों में लूट की घटना को अंजाम भी दिया है। शूटर रंजीत यादव को सरगना कुतुबउद्दीन ने ललपनिया स्थित एक क्वार्टर में किसी परिचित के यहां ठहराया था, जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने शूटर के साथ दो अन्य स्थानीय युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।