logo

शादी का झांसा देकर पांचवी की छात्रा को किया गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

3549news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
खेलगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पांचवी कक्षा के छात्रा को गर्भवती करने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का उम्र 14 वर्ष है और वह पिछले 5 माह से गर्भवती है। आरोपी भी नाबालिग है, उसकी उम्र महज 17 वर्ष है।आरोपी पिछले एक वर्ष से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। वह पीड़िता के घर के समीप का ही रहने वाला है।

ये भी पढ़ें......

शादी करने से किया इन्कार 
नाबालिग पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि पीड़िता के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात को स्वीकार कर ली है।