logo

राजधानी रांची में सुबह-सुबह गोलीबारी, एक की मौत एक घायल

3482news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
राजधानी रांची की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से हुई। लोग अभी ठीक से बिस्तर छोड़ भी नहीं पाए थे कि खेलगांव ओपी क्षेत्र के लालगंज में सुबह 8 बजे गोलियों की आवाज़ गूंजने लगी। बताया जा रहा है कि गोलीबारी करने वाला रिटायर फौजी है और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

 क्या है मामला 
 खेल गांव ओपी क्षेत्र के लालगंज इलाके में जमीन विवाद में मैनेजर तिवारी नामक रिटायर्ड फौजी अपने पिस्टल से सुबह 8:00 बजे अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। बताया जा रहा है कि मैनेजर तिवारी के घर के ठीक बगल में एक मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसे लेकर विवाद था और इसी में गोलीबारी की गई। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है और एक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 6 खोखे भी बरामद किए हैं। घटना के बाद से रिटायर्ड फौजी फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।