logo

मॉडल रेप कांड: कांग्रेस नेता बोले, हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश कर रही भाजपा की केंद्र सरकार

3440news.jpg
द फॉलोअप टीम रांची
मुंबई मॉडल रेप मामला झारखंड की राजनीति में उठा-पटक खेल का नया मोहरा बनजा जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप जारी है। दुमका में भाजपा नेता व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सीबीआई जांच कराने को कहा, तो आज ही कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने पलटवार में कहा है कि भाजपा अगुवाई वाली केंद्र सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने की एक नई साजिश की शुरुआत हुई है। जिसका हकीकत में कोई वजूद ही नहीं है।

बाबूलाल पर कई गंभीर आरोप, निष्पक्षता से हो जांच
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ दगाबाजी कर भाजपा में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र मांगने के पहले अपने ऊपर लगे कई गंभीर आरोपों की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग करनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें.......

गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकार को अस्थिर करने की साजिश
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पूरे देश में गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकार को एक-एक कर अस्थिर करने की साजिश की जा रही है। ऐसा झारखंड में कभी सफल नहीं होगा। दूसरे का चरित्र हनन करने वालों के असली चरित्र को जनता अच्छी तरह से जानती है।

सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक स्तर इतना गिरता जा रहा है कि सत्ता हासिल करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। जनता ने 5 वर्षों के लिए गठबंधन सरकार को स्पष्ट बहुमत दिया है। भाजपा नेताओं की कोई भी साजिश झारखंड में सफल नहीं हो पाएगी।