logo

स्मार्ट सिटी में रहेंगे राज्य के मंत्री, 7 एकड़ में बनेगा 12 आलिशान बंगला

3408news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
रांची में इन दिनो विधायको के आवास को लेकर आपने खबरें पढ़ी होगी, लेकिन अब शायद उस तरह की खबर आपको देखने को नहीं मिलेगी। अब कैबिनेट मंत्रियों के लिए एचईसी स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में आवासीय बंगला बंगले बनने जा रहा है। कैबिनेट मंत्रियों के लिए 12 बंगले 6.97 एकड़ में बनेंगे। इसके निर्माण कार्य के लिए कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। झारखंड राज्य के बनने के बाद ये पहली बार होगा कि कैबिनेट मंत्रियों के लिए अलग परिसर और आवासीय बंगले बनेंगे। बंगलों और परिसर का प्रारूप तैयार करने के लिए डिजायन और परामर्शी के चयन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इसके लिए शुक्रवार को जुडको सभागार में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रस्तुतिकरण दिया।

ये भी पढ़ें.......

क्या होगा बंगले में खास
बंगला और संपूर्ण परिसर के निर्माण में पर्यावरण और हरियाली का पूरा प्रावधान रखा जायेगा। परिसर में पार्क और पौधारोपण के अलावा अलग-अलग हर बंगले में एक पार्क और लैंड स्केपिंग का प्रावधान रखा जा रहा है। सारे बंगले डुपलेक्स के प्रारूप पर बनाए जाएंगे। प्रत्येक बंगला औसतन 5000 से 6000 स्क्वायर फीट में बनेगा। हर बंगले में मीटिंग हाल, आंगतुक कक्ष, कोर्टयार्ड-डायनिंग स्पेश, कम से कम चार बेडरूम रहेंगे, जिसमें एक मास्टरबेड रूम शामिल होगा। पूजा कक्ष, स्टडी कक्ष के साथ वीआपी मीटिंग के लिए अलग से स्थान रहेगा। वहीं आवास के आगे और पीछे दोनों तरफ हरियाली का प्रावधान किया जाएगा। परिसर में फुटपाथ, साइकिल पथ और सड़क रहेगा। योगा पार्क और कॉमन जिम का भी प्रावधान रहेगा। हर बंगले को वास्तु के नियमों के तहत डिजायन किया जायेगा। इसमें आवश्यकता अनुसार परिवर्तन भी किया जा सकेगा।

कौन-कौन सी कंपनियों ने दिखाई रूची
प्रस्तुतिकरण में शिवा कंस्लटेंसी सर्विस नई दिल्ली, संतोष शेखर रांची, मास एवं वायड डिजायन कंस्लटेंट नई दिल्ली, वैपकोस लिमिटेड रांची, रांची डिजायन एंड कंस्लटेंसी सर्विस रांची, स्वाती स्टक्चर्स सोलुशन नई दिल्ली, दृष्टि इंजीनियर्स एलएलपी नई दिल्ली और सुनकोन इंजीनियर्स लिमिटेड पुणे ने हिस्सा लिया।