logo

जिला पुलिस अभ्यर्थियों में से एक और सदर अस्पताल में भर्ती

3392news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
करीब 20 दिनों से मोरहाबादी में बापू वाटिका के सामने धरना दे रहे जिला पुलिस के अभ्यर्थियों में से एक और शुक्रवार को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। उनका नाम उमेश यादव है, उमेश के साथियों ने बताया कि वे पिछले 8 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिला प्रशासन उन्हें अस्पतील ले जाने को पहले से ही कहती आ रही थी। शुक्रवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। 
बता दें कि तीन दिन पहले सुशील नाम के अभ्यर्थी को भी तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। धरना स्थल पर तीन अन्य लोग हैं जो भूख हड़ताल पर हैं और बीमार हैं। इधर सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि इनसे मिलने तक नहीं आया है। ये इसी इंतजार में हैं कि कोई आकर इन्हें लिखित आश्वासन दे, तो ये अपने घर जाएं। 

पांच दिन पहले ही सामान्य से कम थी उमेश की बीपी 
शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती उमेश यादव बेहद गंभीर स्थिति में हैं। आज से 5 दिन पहले ही उनका ब्लड प्रेशर 90/50 था। साथ ही बहुत कमजोरी भी थी। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद अभी उनका रिपोर्ट नहीं आया है। लेकिन डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। अभी तक स्थिति सामान्य है।