logo

कोरोना से झारखंड में मौत का आंकड़ा 1000 पहुंचा, 23 ज़िले क्रिटिकल स्टेज से बाहर

3321news.jpg
द फॉलोअप टीम रांची 
देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। झारखंड में भी कम होने की बात कही जा रही थी। लेकिन ताजा आंकड़ा इन दावों की कलई खोलता है। अपने सूबे में मौत का आंकड़ा 1000 तक पहुंच गया है। 14 दिसंबर की रात जारी आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक अब तक राज्य में 111510 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 108940 लोगों ने इस बीमारी को परास्त किया। सक्रिय केस 1581 है।  रांची, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर में अब भी मामले सामने आ रहे हैं। राज्य भर में 212 कोरोना के मरीज मिले हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री के जिले में सबसे अधिक मौत
मौत का आंकड़ा सबसे अधिक जमशेदपुर में 355 तक पहुंच गया है। यह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का गृह जिला है। इसके बाद राजधानी रांची में 206 और धनबाद में 98 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य  के यह तीन बड़े शहर हैं। यहां रिम्स, एमजीएम और पीएमसीएच जैसे बड़े सरकारी अस्प ताल हैं. इनमें कोरोना मरीजों का इलाज होता है इसके अलावा जमशेदपुर में टीएमएच और धनबाद मे सेंट्रल हॉस्पिटल को भी कोविड सेंटर है।

लगभग आधे एक्टिव केस राजधानी रांची में
सिर्फ रांची अभी क्रिटिकल स्थिति में बना हुआ है। यहां अब भी 791 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिला ऐसा है, जहां 171 लोग अब भी संक्रमित हैं। अन्य जिलों में ऐसे मरीजों की संख्या सौ से कम है। आधा दर्जन जिलों में तो 20 से भी कम संख्या में एक्टिव केस हैं।

ये भी पढ़ें......

रिकवरी रेट 97.68 फीसदी हो गया
संतोष भी है कि झारखंड में रिकवरी रेट 97.68 फीसदी हो गया है। 24 में 23 जिले क्रिटिकल स्टेज से बाहर हैं। राज्यि में एक लाख की आबादी पर चार लोग ही अब संक्रमित हैं। एक माह पहले इतनी आबादी पर एक्टिव केस की संख्या 14 थी। कुल एक्टिव केस घटकर 1,590 हो गए हैं।

देश में कम हुई कोरोना के संक्रमण की रफ़्तार
देश में 24 घंटों में संक्रमण के मामले तीस हजार से भी कम दर्ज किए गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 37 हजार से ज्यादा लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। 391 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। 93,57,464 मरीज ठीक तो 1,43,019 लोगों की जान गई है।