logo

मंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में रुकी धान की खरीद, जानें क्या है वजह

2997news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने रांची में धान की खरीदारी को रोकने के निर्देश दिये हैं। उनके निर्देश के बाद राज्य के किसानों से धान की खरीद 15 दिनों के लिए रोक दी गई है। उन्होंने कहा है कि अभी धान गीला है। गीला धान खरीदना सरकारी खजाने के साथ बेईमानी करने के बराबर होगा। बता दें कि रांची में एक दिन पहले ही क्रय केंद्रों से धान की खरीदारी शुरू हुई थी, जिसे मंत्री के निर्देश के बाद रोक दिया गया है। 

अभी धान खरीदने से सरकार को नुकसान
रामेश्वर उरांव ने कहा कि वे किसान हैं, जानते हैं कि धान कब सूखता है। अभी गांवों में धन कटनी शुरू हुई है। कम से कम 15 दिन उसे सूखने में लगेगा। अभी वह पूरी तरह गीला है। अभी खरीदने पर पांच दिन बाद ही धान पांच किलो कम हो जाएगा। अगर सरकार 2050 रुपए एक क्विंटल का दे रही है तो उतना धान भी तो चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी धान खरीदने से सरकार को नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें.......

किस दर पर खरीदे जा रहे धान 
खाद्य व आपूर्ति विभाग की ओर से 2020-21 सत्र के लिए धान की MSP 1868 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से 183 रुपए बोनस की घोषणा की गई है। इस हिसाब से किसानों को इस बार एक क्विंटल धान के लिए 2050 रुपए दिया जा रहा है। धनकटनी के बाद किसानों ने अपने धान को बेचने की तैयारियां कर ली थीं।