logo

झारखंड कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 237 संक्रमित, 316 हुए ठीक

2813news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। अभी कोरोना का आंकड़ा 1,079,21 है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में 237 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं, बुधवार को तीन मरीजों की मौत भी हुई। मृतकों में देवघर, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम से 1-1 मरीज शामिल हैं। हालांकि, बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों से 316 मरीज ठीक हुए। इसमें रांची के 161 मरीज शामिल है। इनमें से 2,242  एक्टिव संक्रमित मरीज हैं। इधर, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिसंबर के पहले सप्ताह तक अपने-अपने जिलों में कोरोना के लिए निर्धारित बेड की संख्या तैयार रखने का निर्देश दिया है।

कहां मिले कितने मरीज
बोकारो से 18, देवघर से 10, धनबाद से 14, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 38, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 4, गोड्‌डा से 3, गुमला से 1, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 1, खूंटी से 6, कोडरमा से 1, लातेहार से 2, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 3, रामगढ़ से 12, रांची से 92, साहेबगंज से 4, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 4 और पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज ।

ये भी पढ़ें.......

31 हजार कोरोना के आइसोलेशन बेड करे तैयार : डॉ. नितिन कुलकर्णी
स्वास्थ्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया और जिलों में टीकाकरण के लिए मानव बल की उपलब्धता व कोल्ड चेन मेंटेनेंस को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने कहा कि राज्य में 31 हजार कोरोना के आइसोलेशन बेड तैयार किए जाने हैं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा में राज्य के सभी सिविल सर्जन, आरसीएच पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जिला डाटा प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक व जिला कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित थे।