logo

भाजपा ने भरा हुआ खजाना दिया था, यूपीए सरकार ने खाली किया : जयंत सिन्हा

2769news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
झारखंड कोष के खाली होने की बातें हेमंत सरकार के बनने के तुरंत बाद आने लगी थी। लेकिन राज्य सरकार की इस बात का पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने साल भर बाद खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यभार सौंप रही थी, तब वित्तीय कोष भरा हुआ था। रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य की आय बढ़ी थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण राज्य की यह स्थिति है। जयंत सिन्हा ने आंकड़ों का हवाला दिया और कहा की सरकार झूठ बोल रही हैं, आंकड़े नहीं। वे मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतूल शाहदेव और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे। 

केंद्र सरकार मदद कर रही है, राज्य के आरोप गलत 
जयंत सिन्हा ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार के दौरान केंद्र से 23 हजार करोड़ मिलता था, आज 41 हजार करोड़ मिल रहा है। केंद्र पर असहयोग का आरोप गलत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सरकार के दौरान हुई आय के आंकड़े भी पेश किए। 

ये भी पढ़ें.......

राज्य का विकास रोक रही है सरकार - 
जयंत सिन्हा ने वार्ता में मेडिकल कॉलेज का जिक्र किया और कहा कि राज्य में 3 मेडिकल कॉलेज बनने थे, जिनका निर्माण रोक दिया गया है। मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन रुका है। उन्होंने सरकार के क़दमों को ऐतिहासिक भूल बताया।