logo

अर्जुन मुंडा की बहन के निधन पर भाजपा ने शोक संवेदना जतायी

2755news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की बड़ी बहन 57 वर्षीय सिबोन सोलंकी के निधन पर भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है। सिबोन सोलंकी के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अर्जुन मुंडा की बहन का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त की
इसके अलावा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जेपी पटेल, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास सहित अन्य भाजपाइयों ने शोक व्यक्त किया।