logo

तापमान में भारी गिरावट, तेज हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

2716news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
खिली धूप के बावजूद रविवार की रात बेहद ठंडी रही। कनकनी में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। रांची और आसपार के क्षेत्रों में रविवार का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गिर गया। शनिवार को जहां शहर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को यह घटकर 11.7 डिग्री पर पहुंच गया। 

दो साल में पहली बार गिरा इतना तापमान
मौसम विभाग की मानें तो दो साल बाद 22 नवंबर का दिन सबसे अधिक सर्द रहा। इससे पहले 2017 में 22 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग की चेतावनी 
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी प्रकार ठंड बरकरार रहने की संभावना जताई है। रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने के बाद पूरे दिन धूप खिली रही लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण रात का तापमान गिर गर गया। मौसम विभाग की चेतावनी में बताया गया है कि चूकि रात के तापमान में जबर्दस्त कमी दर्ज की जा रही है इसलिए रात को काम से लौटने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। 

फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। बारिश यदि होगी भी तो 28 नवंबर के बाद होगी। अभी कुछ दिनों तक तेज, ठंडी और शुष्क हवा चलेगी। इस प्रकार के मौसम में ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है और ठंड के कारण लोग परेशान भी होते हैं।