logo

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, कार से 50 किलो गांजा बरामद

2282news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग
गुप्त सूचना के आधार इचाक थाने की पुलिस को  रविवार की रात मिली सफलता।  रविवार की  देर रात पुलिस ने एक कार से 50 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही कार चालक 32 वर्षीय बाबर और उसके साथी 25 वर्षीय मोहम्मद एहसान खान को मादक पदार्थ गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा नंबर की कार से दोनों आंध्र प्रदेश से गांजा लोड कर बागपत के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान हजारीबाग पुलिस को इनके बारे में गुप्त सूचना मिली। 

रविवार देर रात की घटना 
रविवार की रात जांच अभियान के दौरान दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं। इंदौर डीएसपी अनीता लकड़ा, पीएसआई इंद्रदेव रजवार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार एवं जिला बल के जवान मौजूद थे।

ये भी पढ़ें......