logo

जमीन कारोबारी को मारी गोली, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

2239news.jpg
द फॉलोअप टीम, देवघर
कुछ अपराधियों ने जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में रविवार को एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में कारोबारी के साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप में से जख्मी हो गया है। मृतक जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था। हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है। 

मृतक की हुई पहचान 
मृतक की पहचान पप्पू सरदार के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति पप्पू का भांजा बताया जा रहा है। बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। गोली मारने के बाद बाइक सवार मौके से आराम से भाग निकले।

ये भी पढ़ें...

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हत्यारे को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला वाहनों की आवाजाही पर रोक दी।

झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स ने जताई चिंता
प्रदेश में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स ने चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में बढ़ते अपराध से व्यापारियों में भय का माहौल बनता जा रहा है।