logo

नहीं रहे सजल चक्रवर्ती, मुख्यमंत्री हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

2132news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची  
झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन हो गया है। दिल की बीमारी से जूझ रहे चक्रवर्ती बेगलुरू में अपना इलाज करा रहे थे। जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान सजल चक्रवर्ती को हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ। वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

1980 बैच के आइएएस अधिकारी थे सजल 
बता दें कि संयुक्त बिहार के दौरान सजल चक्रवर्ती 1992 से 1995 के बीच चाईबासा के कलेक्टर थे। वे 1980 बैच के भारतीय प्रषासनिक सेवा के अधिकारी थे। वे अपने कार्यकाल के दौरान कई वजहों से चर्चा में रहे। सजल चक्रवर्ती ने आइएएस बनने से पहले पायलट की ट्रेनिंग ली थी। उनके पास एयरक्राफ्ट उड़ाने का लाइसेंस भी लिया। सजल चक्रवर्ती एयरफोर्स में जाना चाहते थे, लेकिन वे आइएएस बन गए। सजल चक्रवर्ती का जानवरों से बहुत लगाव था। उन्होंने अपने घर में बंदर समेत कई जानवर पाल रखे थे।  
चारा घोटाले में दोषी पाए गए थे सजल
चारा घोटाले के समय वे चाईबासा के उपायुक्त पद पर तैनात थे। वे इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहे। वे दो बार झारखंड के मुख्यम सचिव भी रहे हैं। पहली बार वे 30 अप्रैल, 2014 से 14 अगस्त, 2014 तक मुख्य सचिव के प्रभार में रहे थे। इसके बाद उन्होंने 30 सितंबर, 2014 को झारखंड के मुख्य सचिव का प्रभार ग्रहण किया। इस पद पर 20 जनवरी, 2015 तक रहे। चारा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए चार वर्ष की सजा सुनाई थी। सजल चक्रवर्ती ने सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। 

ये भी पढ़ें.....