logo

मुंबई में 20 साल की लड़की की दु'ष्कर्म के बाद ह'त्या, खाली पड़ी इमारत में मिली बॉडी

15414news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में युवती का स'ड़ा-ग'ला श'व मिला है। मृ'त युवती की उम्र तकरीबन 20 वर्ष है। श'व कुर्ला की एक खाली पड़ी इमारत में मिला है। युवती के साथ दुष्क'र्म किये जाने की पुष्टि हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 (दुष्क'र्म) और धारा-302 (ह'त्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई दुष्क'र्म की पुष्टि
डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि मुंबई के कुर्ला इलाके में 20 वर्षीय युवती का श'व मिला है। बला'त्कार के बाद उसकी ह'त्या कर दी गई। पीड़िता की पहचान के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पु'ष्टि होती है कि युवती पर यौ'न हम'ला किया गया। 

मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्चचिह्न
मुंबई में एक युवती के साथ बला'त्कार होता है। उसकी ह'त्या कर दी जाती है। उसका श'व एक खाली पड़ी इमारत में कई दिनों तक पड़ा रहता है, बावजूद इसके किसी को कुछ पता नहीं चलता। इस घटना ने आर्थिक राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्चचिह्न खड़ा कर दिया है। कुछ महीने पहले भी मुंबई में एक महिला के साथ रे'प और ह'त्या की वारदात हुई थी। महिला गंभीर रूप से घा'यल अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली थी।