logo

Crime : हटिया रेलवे स्टेशन से 38 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के 2 लोग गिरफ्तार

हटिया रेलवे स्टेशन से 38 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के 2 लोग गिरफ्तार

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची हटिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी ने 38 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा। 

यात्री बैग में छुपाकर ले जा रहा था गांजा
जीआरपी और आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन से गांजा का बड़ा खेप लेकर कोई जा रहा है। उसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने एक टीम बनाकर सभी को पकड़ा। गांजा बड़े-बड़े ट्राली बैग में छुपाकर रखे गए थे। जीआरपी इसे वर्ष 2022 की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही है।