द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः
महामारी के इस दौर में झारखण्ड अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभा रहा है। बता दें की राज्य से हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, पुणे जैसे बड़े शहरों में ऑक्सीजन भेजा जा रहा है। सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि झारखण्ड से कई टन ऑक्सीजन की सप्लाई नेपाल भी की गयी। अब रेलमार्ग से 22वें दिन आंध्रप्रदेश के दो अलग-अलग शहरों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन (Medical oxygen) भेजा गया है। दोनों शहरों के लिए 160 टन ऑक्सीजन भेजा गया।
विशेष ट्रेनों से भेजा जा रहा ऑक्सीजन
साउथ ईस्टर्न रेलवे कोरोना काल के दूसरे चरण में विशेष ट्रेन के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों तक मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि बर्मामाइंस लिंडे ऑक्सीजन प्लांट (Bermamines Linde Oxygen Plant) से ऑक्सीजन टैंक को टाटानगर रेलवे गुड्स यार्ड (Tatanagar Railway Goods Yard) में लाया गया और ट्रेन पर रखे खाली टैंक को रिफिल कर रवाना किया गया। पहली खेप में आंध्रप्रदेश के एक शहर के लिए 8.5 टन की क्षमता वाले 10 टैंक से 80 टन ऑक्सीजन, तो दूसरी खेप में आंध्रप्रदेश के सीमंचलम(Simanchalam) के लिए 20 टन की क्षमता वाले 4 टैंक में 80 टन मेडिकल ऑक्सीजन रवाना किया गया।