logo

पांच ताले तोड़कर उड़ा ले गए 15 बक्से और 4 लाख से अधिक के कीमती सामान

4964news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
नामकुम के कालीनगर थाना क्षेत्र में CISF जवान कृष्णा सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उनके बेटे ने जानकारी दी कि वे पूरे परिवार के साथ गांव गए हुए थे। तभी पड़ोसियों ने उनको फोन पर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर आए तो देखा 5 ताले टूटे थे। चोरों ने  15 बक्से को पूरी तरह से खाली कर दिया था। सोने-चांदी के जेवरात के साथ साथ लगभग 4 लाख से ज्यादा के सामान की चोरी हुई है। बक्से में और भी कई कीमती सामान रखे थे। 22 दिन अंदर इस क्षेत्र में यह दूसरी चोरी की घटना है। इससे पहले जैक कर्मचारी के घर में चोरी हुई थी। उस मामले में अभी तक कुछ सुराग नहीं मिला है। 

ये भी पढ़ें....

घर में एक चांदी का सिक्का तक नहीं बचा 
CISF जवान कृष्णा सिंह इस वक़्त बनारस एयरपोर्ट पर कार्यरत हैं। इस इलाके में वे चार साल पहले घर बनाकर आये हैं। कृष्णा सिंह के बेटे प्रमोद सिंह ने बताया कि चोरो ने बहुत ही आराम से चोरी किया है। घर के सारे कीमती सामान अपने साथ ले गए हैं। यहाँ तक कि एक चांदी का सिक्का तक भी नहीं छोड़ा है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग चोरी की घटना से काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगो ने बतयाया कि शाम होते ही यहाँ नशेड़ियों का अड्डा लग जाता है। लोग यहाँ आकर गांजा शराब पीने लगते हैं। लेकिन इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा यही है। नामकुम थाना क्षेत्र में 4 पेट्रोलिंग की गाड़ियां है। 2 पीसीआर भी है लेकिन फिर भी पुलिस चोर को नहीं देख पाते हैं।