logo

"चलो तुम्हे आइसक्रीम खिलाकर लाता हूं" यह कहकर पिता ने 2 मासूम के साथ नहर में लगाई छलांग 

"चलो तुम्हे आइसक्रीम खिलाकर लाता हूं" यह कहकर पिता ने 2 मासूम के साथ नहर में लगाई छलांग 

द फॉलोअप टीम, अमृतसर:

खंडवाला के पास न्यू मॉडल टाउन में रहने वाले युवक ने 2 बच्चों की साथ नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली  मनदीप सिंह नाम के युवक ने तारांवाला पुल से नहर में छलांग लगा दी। वो बच्चों को यह कहकर साथ लाया था कि चलो तुम्हें आइस्क्रीम खिलाता हूं। रविवार की रात जब बहुत देर तक तीनों घर नहीं पहुंचे तो उसकी शिकायत पुलिस को की गई।

नहर के पास मिली मनदीप की लोकेशन
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो लोकेशन नहर के पास की आई। घटनास्थल पर पुलिस और परिजन पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में तीनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि तीनों की तलाश की जा रही है। तीनों जिंदा हैं या मौत हो चुकी है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

डूबने वालों में डेढ़ साल का बच्चा भी 
मनदीप सिंह की मां का कहना है कि वो रविवार शाम को गुरुद्वारा छेहरटा साहिब में सेवा करके घर लौटा। शाम साढ़े छह बजे उसने अपने 7 वर्षीय बेटे गुरप्रीत सिंह और डेढ़ वर्षीय बेटे रोबिनजीत सिंह लिया और कहा चलो तुम्हें आइसक्रीम खिला कर लाता हूं। रात साढ़े आठ बजे तक वह घर नहीं आया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल जांच जारी है। 

पुलिस ने बरामद की कई चीजें
घटनास्थल से पुलिस को मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बच्चों की ऐनक और चप्पलें मिली हैं। परिवार का कहना है कि उसके बेटे का किसी से लेन देन भी नहीं था। फिर वह इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। वह किसी गम में भी नहीं था, ना ही उसे किसी तरह का टेंशन था।

इसे भी पढ़िये: 

रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला महिला का शव, दुर्घटना या साजिश! छानबीन जारी

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे लखीमपुर हिंसा की जांच, कांग्रेस ने फैसले पर असंतोष जताया