logo

दीवानगी ऐसी देखी न होगी: छाती पर धोनी का टैटू बनवाकर 'कैप्‍टन कूल' से मिलने के लिए डेढ़ महीने से रांची में डेरा

13341news.jpg

सन्नी शारद, रांची:

महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वालों की कमी नहीं है। देश-दुनिया में लाखों-करोड़ों ऐसे फैन्स हैं जो महेंद्र सिंह धोनी को दिलो-जान से चाहते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले आदेश सोनी इन तमाम फैसलों से थोड़ा जुदा हैं। जुदा इसलिए क्योंकि रायपुर के रहने वाले आदेश सोनी ने ना सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर अपनी छाती पर महेंद्र सिंह धोनी का टैटू बनवाया बल्कि घर परिवार छोड़कर पिछले डेढ़ महीने से उनसे मुलाकात करने के लिए डेरा डाले हुए हैं।

 

52 दिनों से रांची में हैं आदेश

रायपुर के रहने वाले आदेश सोनी ने बताया कि पिछले पिछले 52 दिनों से वे रांची में डटे हुए हैं। आदेश के अनुसार वे जब रांची आये तब उन्हें पता चला कि धोनी रांची से बाहर चले गए। वे थोड़े उदास हुए लेकिन उन्होंने ठाना कि वे उनसे मुलाकात करके ही जायेंगे। इसलिए होटल में एक छोटा सा कमरा लेकर वे यहीं रहने लगे ताकि धोनी जब लौटे तो उनसे मुलाकात कर सकें। 


धोनी मेरे भगवान हैं - आदेश

आदेश सोनी का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए भगवान हैं और वह अपने भगवान का दर्शन किए बगैर यहां से नहीं जाएंगे। आदेश कहते हैं कि उन्होंने भले ही अपनी छाती पर धोनी का टैटू बनवाया हो लेकिन उनका सीना चीरकर भी देखा जाएगा तो उसमें भी धोनी ही दिखेंगे। 


मोटिवेशनल क्लास चलाते हैं आदेश

रायपुर के रहने वाले आदेश ऑनलाइन मोटिवेशनल क्लास चलाते हैं। फिलहाल रांची में होटल के छोटे से कमरे ही ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके सबसे बड़े मोटिवेटर धोनी ही हैं। उनसे ही प्रेरणा लेकर वे ये सब कर रहे हैं। आदेश ने बताया कि धोनी का पूरा जीवन मोटिवेशन से भरा हुआ है। 

पत्नी से हो गया था झगड़ा! 

आदेश सोनी ने द फॉलो अप से बात करते हुए बताया कि उनकी शादी हो चुकी है। उनका का बेटा भी है। आदेश ने बताया कि  जब वे धोनी से मुलाकात करने के लिए रांची आ गए थे। तब 4 दिनों तक उनकी पत्नी ने उनसे बात नहीं की थी लेकिन फिर बातचीत शुरू हुई। आदेश सोनी ने कहा कि उनकी पत्नी का नाम लकी है लेकिन वह खुद को इस मामले में लगी हैं उन्हें ऐसी पत्नी मिली जो उन्हें समझती है। हर परिस्थिति में उन्हें साथ देती है।