logo

हॉस्पिटल में प्रसव के लिए पहुंची 12 साल की बच्ची, राज खुला तो हैरान रह गए डॉक्टर्स

11352news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

अमेरिका के ओक्लाहोमा के टुल्सा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां 12 साल की प्रेग्नेंट लड़की अस्पताल डिलीवरी के लिए आई थी। जिसे देखकर डॉक्टर्स हैरान रह गए। सच्चाई सामने आई तो पता चला 12 साल की लड़की के साथ रेप हुआ था। लड़की ने खुद यह बात डॉक्टर्स को बताई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पति की तरह हॉस्पिटल आया था आरोपी
जब 12 साल की लड़की अस्पताल में लेबर पेन के साथ एडमिट हुई तो उसके साथ 24 साल का जुआन मिरांडा जारा भी था। दोनों अस्पताल में किसी हसबैंड वाइफ की तरह आए थे। आरोपी ने लड़की की उम्र को भी फॉर्म में गलत भरा था। लेकिन डॉक्टर्स को पीड़िता की उम्र को लेकर शक था। जब डॉक्टर्स ने पीड़िता से पूछा, तो उसने रेप और प्रेग्नेंसी की सारी घटना बता दी।

 

पत्नी की तरह ले जाना चाहता था आरोपी
पुलिस अफसर ने बताया कि रेपिस्ट बच्ची को अपनी बीवी की तरह एडमिट करवाने आया था। फेसबुक में भी उसने पीड़िता को अपनी प्रेमिका की तरह मेंशन किया है। उसका प्लान था डिलीवरी के बाद बच्चे के साथ घर चले जाना। लेकिन डॉक्टर्स ने बच्ची से सारा सच उगलवा लिया। पीड़िता ने अपनी रियल उम्र और अपने साथ हुए क्राइम का खुलासा कर दिया।

 

अमेरिका में संगीन अपराध है नाबालिग के साथ रेप
पुलिस के मुताबिक़ यह बेहद ही अजीब मामला था। रेपिस्ट पर अब फर्स्ट डिग्री रेप का केस चलेगा। इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ रेप कर उससे बच्चा पैदा करवाना अमेरिका में जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। अब अपराध के हिसाब से उसकी पनिशमेंट तय की जाएगी। बच्ची ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।