logo

पति के साथ मेकअप कराने गयी पत्नी, बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

4147news.jpg
द फॉलोअप टीम, जहानाबाद 
ये इश्क़ नहीं आसान बस इतना समझ लीजिये, एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है। लोग प्यार में ना जाने क्या क्या करते हैं। प्रेमी जोड़े अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इस बार एक ऐसी ही खबर हमारे सामने आयी है जहाँ एक महिला पहले अपने पति के साथ पार्लर जाती है और वहां से अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाती है।

पत्नी को छोड़कर पति कुछ काम से गया 
ये घटना जहानाबाद के राजाबाजार की है। जहाँ महिला अपने पति के साथ मेकअप कराने के लिए पार्लर गई। फिर इसी बीच पति को कुछ काम आ गया तो वह पत्नी को पार्लर में छोड़कर चला गया। इस दौरान पत्नी पार्लर से निकली और चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। कुछ देर बाद पति लौटा और उसने पार्लर वाली से पूछा की उसकी पत्नी कहाँ है। पार्लर वाली ने कहा वह आई और 10 मिनट के बाद ही निकल गई। बहुत देर खोजने के बाद भी जब पत्नी नहीं मिली तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

ये भी पढ़ें.....

पार्लर के संचालक पर लगाया आरोप  
जो महिला फरार हुई है उसका पति पार्लर के बहार हंगामा करने लगा। वह बार-बार कह रहा था कि उसकी पत्नी को पार्लर वाली ने ही छुपा कर रखा है। उनने अपनी पत्नी को पैसा देकर पार्लर भेजा था। वह उसके सामने पार्लर के अंदर गयी थी। हंगामा देख पुलिस पहुंची।  पुलिस जब पार्लर के अंदर जाने लगी तो पार्लर वाली ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। जब पुलिस किसी तरह से अंदर गई और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। उसमें देखा गया है कि वह पार्लर के अंदर कुछ देर रुकी और उसके बाद वहां से चली गयी। बताया जा रहा है कि वह पने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है।