logo

तेजस्वी यादव ने झारखंड में अपने बड़े भाई को शुक्रिया कहा, जानिए कौन हैं बड़े भाई

2313news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर झारखंड में अपने बड़े भाई को शुक्रिया कहा है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि झारखंड में तेजस्वी के बड़े भाई कौन हैं? आखिर किसे तेजस्वी यादव ने शुक्रिया कहा है? तो हम आपको बता दें कि तेजस्वी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़े भाई कह कर संबोधित करते हैं। सोमवार को हेमंत सोरेन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को उनके जन्मदिन के मौके पर ट्वीट कर कर बधाई दी, युवा नेता भाई तेजस्वी यादव जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं आपके आपके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। इसके जवाब में तेजस्वी ने हेमंत सोरेन को बड़े भाई कहकर शुक्रिया अदा किया।  
कई बड़ी हस्तियों ने दी है बधाई
तेजस्वी के 31वें जन्मदिन पर देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने भी बधाई दी है। इनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भी शामिल हैं। चिराग ने लिखा है कि जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने में कामयाब रहें। आज आप का जन्मदिन है, भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, @yadavtejashwi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और एक उज्ज्वल भविष्य का शुभाशीष! राहुल को जवाब में भी तेजस्वी यादव ने लिखा, हार्दिक धन्यवाद आदरणीय राहुल जी।

खास बन गया है तेजस्वी का जन्मदिन
बता दें कि इस बार तेजस्वी का जन्मदिन खास बन गया है। आज उनका जन्मदिन है और कल चुनाव का परिणाम आनेवाला है। चुनावी सर्वेक्षण में महागठबंधन को बढ़त मिल रही है। अगर नतीजे उनके पक्ष में आ गए तो बिहार को तेजस्वी यादव के रूप में मुख्यमंत्री का एक नया चेहरा मिलेगा।