द फॉलोअप टीम, पटना
नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ लेने के तुरंत बाद नीतीश कुमार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुभकामना दी और 19 लाख रोजगार का वादा याद दिलाया। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।"
राजद ने शपथ ग्रहण समारोह का किया था बॉयकॉट आपको बता दें कि राजद ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का बॉयकॉट किया था। शपथ ग्रहण समारोह के पहले ही राजद ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि "राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश NDA के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों,किसानो,संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है।NDA के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े है"